आई विटनिस न्यूज़ 24-डिंडोरी, 4 जनवरी 2020, आज घानाघाट में हुई सड़क दुघर्टना में एक महिला पटवारी की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला के उपचार में उपस्थित डाक्टरों ने अंतिम दम तक कोशिश की किन्तु घटना का शिकार महिला पटवारी को बचाया न जा सका। सूत्र बताते है कि किसी टोचन वाहन से टक्कर हुई और मृतक दीक्षा तिवारी की स्कूटी टक्कर में टुकड़े टुकड़े हो गई हादसा बेहद गंभीर था। मृतिका के शव को पोस्टटमार्ट के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा को
दुखद घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला, राजस्व विभाग के कर्मचारी,सहित एसडीएम और तहसीलदार जिला चिकित्सालय पहुंच गए।
