डिंडौरी के वार्ड-09 में महेश पाठक के निवास से मां नर्मदा तक शुरू हुआ सड़क निर्माण, पार्षद रीतेश जैन ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी के वार्ड-09 में महेश पाठक के निवास से मां नर्मदा तक शुरू हुआ सड़क निर्माण, पार्षद रीतेश जैन ने मौके पर पहुंचकर किया मुआयना

डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज24, डिंडोरी के वार्ड-09 में लंबे समय से पेंडिंग सड़क का निर्माण कार्य रविवार से शुरू हो गया। यह सड़क प्रतिष्ठित नागरिक महेश (मुम्मू) पाठक के निवास से मां नर्मदा तक बन रही है। वरिष्ठ पार्षद रीतेश जैन ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का मुआयना किया और इंजीनियर्स सहित वार्डवासियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वार्ड-09 की सुंदरता बढ़ाने और मां नर्मदा तक पहुंच मार्ग सुगम बनाने के लिए सड़क का निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
कुछ वक्त पहले प्रस्ताव स्वीकृति और फंड सैंक्शन होने के बाद सड़क बनना शुरू हो चुकी थी, लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों ने सीवरेज लाइन बिछाने के लिए मार्ग पर गड्ढे बनाकर छोड़ दिए, जिससे काम की गति पर फर्क पड़ा। रहवासियों ने कई बार पार्षद से शिकायत की और आवागमन में असुविधा का जिक्र किया। नागरिकों की परेशानी देखते हुए रीतेश जैन ने गंभीरता दिखाई और सुचारू रूप से सड़क का काम शुरू कराया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क जल्द बनकर तैयार होगी और वार्ड को स्वच्छ, सुंदर व व्यवस्थित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।