डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,
Twta के प्रांतीय प्रवक्ता संजीव सोनी और नैनपुर ब्लाक अध्यक्ष अमरसिंह चंदेला द्वारा आज शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार जी, ट्रायबल कमिश्नर श्री संजीव सिंह जी से मुलाकात कर नवीन शिक्षण संवर्ग के शिक्षकों को उच्च पदनाम देने की योजना में शामिल करने एवं छठवें वेतनमान की तीसरी किस्त के आदेश के संबंध में चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही TWTA का वार्षिक कैलेंडर भेंट कर NPS की विसंगतियों एवं एसोसिएशन के द्वारा किए गए जनकल्याण के कार्यों की जानकारी दी गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालयों को गोद लेने और ट्रायबल क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए किए गए कार्यों पर Good कहकर सराहना की। ट्रायबल के स्थापना शाखा प्रमुख एम एस तोमर जी एवं अपर आयुक्त सीमा सोनी जी को भी कलेंडर भेंट कर दोनों बिंदुओं पर चर्चा की। शिक्षामंत्री महोदय एवं आयुक्त महोदय ने मामले को दिखवाकर उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया, वहीं तोमर जी ने उच्च पदनाम की नीति में नवीन शिक्षण संवर्ग को भी शामिल करने की योजना बनाने और इस सप्ताहांत तक छठवें की तीसरी किस्त के आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त वल्लभ भवन में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, प्रमुख सचिव ट्रायबल विभाग और प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के ए पी श्रीवास्तव (समिति अध्यक्ष) से भी मिलने करने की कोशिश की गई, लेकिन शिक्षामंत्री जी की बैठक में शामिल होने के कारण मुलाकात नहीं हो सकी, इसलिए उनके निजी सचिवों से चर्चा कर ज्ञापन की कापी सौंपी गई। TWTA के दोनों पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आज उम्मीद से बेहतर काम किया, इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं।
