कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मनेरी में भूमि सुधार और कंटूर ट्रंच के कार्यों का किया निरीक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मनेरी में भूमि सुधार और कंटूर ट्रंच के कार्यों का किया निरीक्षण

डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज24,  कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने गुरूवार को ग्राम पंचायत मनेरी जनपद पंचायत मेहंदवानी में भूमि सुधार एवं मेढ बंधान के अंतर्गत किये जा रहे भूमि सुधार के कार्यों का निरीक्षण किया। ग्राम मनेरी में भूमि सुधार के कार्यों से किसानों की भूमि उपजाऊ बनेगी और फसलों की पैदावार बढेगी। ग्राम मनेरी में भूमिसुधार एवं मेढबंधान के लिए किसानों की भूमि को उपजाऊ बनाने की कार्ययोजना बनाई गई है
, इससे किसानों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, एसडीएम शहपुरा श्रीमति अंजू अरूण विश्वकर्मा, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री बघेल, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एम. सिंह, कार्यपालन यंत्री आरईएस श्री बघेल, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री चाडार सहित जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
 कलेक्टर ने ग्राम पंचायत मनेरी में कंटूर ट्रंच के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। कंटूर ट्रंच का निर्माण होने से वर्षा का जल भूमिगत होगा, इससे भू-जल स्तर बढेगा। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत के कार्यों में मजदूरों की संख्या बढाने के निर्देश दिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रोजगार मिल सके। उन्होंने कंटूर ट्रंच स्थल पर बरसात में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इसके बाद पुलिया निर्माण सह स्टाप डेम निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिया निर्माण सह स्टापडेम के कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इसके बाद ग्राम भुरका टोला में सीएससी सेंटर का निरीक्षण किया और आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सहकारी उचित मूल्य की दुकान भुरका टोला का निरीक्षण किया। उन्होंने सहकारी उचित मूल्य की दुकान में नियमित रूप से खाद्यान्न का वितरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को खाद्यान्न वितरण की जानकारी दी जावे, जिससे सभी उपभोक्ता निर्धारित समय में खाद्यान्न का उठाव कर सकें। जिससे सहकारी उचित मूल्य की दुकान से शत् प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण हो सके।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।