मंत्री श्री डंग द्वारा पशु औषधालय का लोकार्पण और नल-जल योजना का भूमि-पूजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मंत्री श्री डंग द्वारा पशु औषधालय का लोकार्पण और नल-जल योजना का भूमि-पूजन

भोपाल-:आई विटनेस न्यूज24, गुरुवार 7 जनवरी पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के ग्राम कुरावर में पशु औषधालय का लोकार्पण और ग्राम पिछला में नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया। श्री डंग ने दोनों ही कार्यक्रमों के पहले कन्या-पूजन किया।

श्री डंग ने कहा कि नवीन पशु औषधालय से 11 निकटवर्ती गाँव के 7460 पशुधन को चिकित्सा का लाभ मिलेगा। औषधालय में पशु-पालकों को पशुओं के टीकाकरण, उपचार, कृत्रिम गर्भाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ मिलेगा।

मंत्री श्री डंग ने ग्राम पिछला में एक करोड़ 50 लाख रुपये से निर्मित होने वाली नल-जल योजना का भूमि-पूजन करते हुए कहा कि क्षेत्र में कई वर्षों से इसकी माँग की जा रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि योजना की स्वीकृति से गाँव के प्रत्येक परिवार को घरेलू नल कनेक्शन मिल जायेगा। योजना में 125 किलो लीटर क्षमता वाली 12 मीटर ऊँचाई की उच्च-स्तरीय पेयजल टंकी, सम्पवेल, राइजिंग मेन, डिस्ट्रीब्यूशन पाइप-लाइन, विद्युत पम्प आदि का निर्माण किया जायेगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।