बूढ़ी माई मंदिर शाहपुर में संगीत मय श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बूढ़ी माई मंदिर शाहपुर में संगीत मय श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन

डिंडौरी -आई विटनेस न्यूज 24, प्राचीन बूढ़ी माई मंदिर शाहपुर  चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आज रविवार को समापन हुआ। भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, प्रभुपाद, पंडित राधेश्याम चतुर्वेदी महाराज के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
विशाल भन्डारे का किया गया आयोजन

संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आज समापन किया गया , ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना बड़ी संख्या में जो श्रद्धालु भक्त धर्मलाभ लेने पहुँच रहे थे आज समापन अवसर पर कन्या भोजन के साथ विशाल भन्डारे का आयोजन भी किया गया

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।