राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24, ग्राम पंचायत कनेरी के ग्रामीण डिंडोरी कलेक्ट्रेट पहुंचे और ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा किए जा रहे अनियमितताओं एवं सरकारी पैसे के गमन व आवास की राशि की सूक्ष्म जांच कराने के लिए डिंडोरी कलेक्टर के नाम आवेदन दिया है ग्रामीणों ने बताया ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा शासन के नियम निर्देशों को दरकिनार कर महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत आने वाली राशियों का गमन किया किया जा रहा है वही निर्माण कार्यों और हितग्राही मूलक योजनाओं में ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा अनियमितता की जा रही है साथ ही एक ही आदमी के अनेक नाम व सदस्य बदल बदल कर अपने चहेतों को मनरेगा योजना का लाभ दिया जा रहा है ऐसे ही अनेक प्रकार की अनियमितताएं ग्राम पंचायत में व्याप्त है जिसे लेकर ग्रामीणों ने डिंडोरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम आवेदन देते हुए जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है
