राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,बजाग जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सुनहा दादर की ग्रामीण महिला ने डिंडोरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम आवेदन देते हुए बताया कि उसके पति की मृत्यु के उपरांत ग्राम पंचायत से उसे केवल ₹5000 ही अंत्येष्टि के लिए दिए गए हैं इसके बाद संबल योजना से मिलने वाली योजना का लाभ ग्रामीण महिला को नहीं दिया गया महिला ने बताया उसके पति की मृत्यु 15 मार्च 2019 को हुई थी जिसके बाद पंचायत द्वारा अंत्येष्टि के लिए केवल ₹5000 की राशि दी गई महिला ने पंचायत पर आरोप लगाते हुए बताया की जब वह ग्राम पंचायत संबल योजना का लाभ पाने के लिए जाती है तो उसे रोजगार सहायक द्वारा गोलमोल जवाब देकर घुमा दिया जाता है महिला ने बताया रोजगार सहायक ने मृत्यु प्रमाण पत्र पोर्टल में फीड नहीं किया ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक की एक गलती से महिला को आज दिनांक तक संबल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है जिसके लिए महिला परेशान है और डिंडोरी कलेक्टर के नाम आवेदन देते हुए संबल योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की
