भ्रष्टाचार के मसाले से बन रही बाउंड्रीवॉल, घटिया निर्माण में सरपंच, सचिव और उपयंत्री की मिलीभगत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भ्रष्टाचार के मसाले से बन रही बाउंड्रीवॉल, घटिया निर्माण में सरपंच, सचिव और उपयंत्री की मिलीभगत

ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया का मामला
राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
 डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,डिंडोरी जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया मैं सरपंच सचिव एवं उपयंत्री की सांठगांठ से लाखों रुपए का गबन किया गया सारंगपुर पड़रिया में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला पड़रिया जिसमें सन 2017 में पंचायत के द्वारा जनभागीदारी मध्य से बाउंड्री वाल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित था, जिसमें सरपंच  सचिव एवं उपयंत्री तीनों की सांठगांठ से वर्ष 2018 में सारी राशि का आहरण कर लिया क्या और बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक के द्वारा बताया गया, कि मेरे द्वारा संकुल स्तर से कई बार शिकायत की गई ,लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई ऐसा नहीं है ,कि जनपद में बैठे जिम्मेदार नुमाइंदों को इस बात की खबर नहीं है, गांव के लोगों का कहना है ,कि हमारे द्वारा कई बार लिखित शिकायत की गई जनपद स्तर में जिला स्तर में लेकिन ,कोई भी आला अधिकारी जांच करने नहीं आया क्योंकि सरपंच सचिव इतने रसूख वाले हैं ,की पूरे मामले को ऊपरी ऊपर ही निपटा लेते हैं ,माध्यमिक शाला की बाउंड्री वॉल पूरी नहीं होने से शाला में लगाई जाने वाले पेड़ पौधे हरी-भरी सब्जियां किचन गार्डन इनको आवारा पशुओं के द्वारा भारी नुकसान किया जाता है ,जिससे छात्र-छात्राओं की मेहनत में पानी फिर जाता है ,साला में पदस्थ शिक्षक सहित छात्र छात्राओं  के अभिभावकों का कहना है ,कि जल्द से जल्द बाउंड्री वाल के निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।