राजेन्द्र तन्तवाय की रिपोर्ट
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24, बजाग जनपद मुख्यालय में कोविड-19 करोना काल में जिन महिलाओं ने अपनी जान की बाजी लगाकर भोजन पकाने का काम किया है उन महिलाओं को अब अपने वेतन का भुगतान पाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं आपको बता दें कि विगत 8-9 माह से वेतन भुगतान के लिए अधिकारियों और दफ्तरों के चक्कर काटने को महिलाएं मजबूर हैं महिला ने बताया मजदूरी का भुगतान समय पर ना होने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है और परिवार का भरण पोषण करने में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी महिलाओं की समस्याओं को दरकिनार कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं मामला बजाग जनपद मुख्यालय का है जहां पर कोविड- सेंटर में काम करने वाली महिलाओं को उनके मजदूरी का भुगतान आठ नौ माह बीत जाने के बाद भी नहीं मिल पाया है ।
