राजेन्द्र तन्तवाय की रिपोर्ट
डिंडौरी- आई विटनेस न्यूज 24, अमरपुर जनपद के ग्राम पंचायत घेवरी के ग्रामीणों ने डिंडोरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम आवेदन देते हुए बताया कि विशेष बैगा अनुसूचित जनजाति के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्राम पंचायत द्वारा नहीं दिया जा रहा है ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के अन्य लोगों को शासन द्वारा दी जानेवाली प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है लेकिन विशेष बैगा जनजाति के लोगों को इस योजना से वंचित रखा गया है कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम आवेदन देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है
