कोरोना वैक्सीन पड़ोसी देशों को दिया जाएगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कोरोना वैक्सीन पड़ोसी देशों को दिया जाएगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट

डिंडौरी- आई विटनेस न्यूज 24, भारत ने हमेशा अपने अच्छे पड़ोसियों की मदद की है इस बात को साबित करने के लिए भारत सरकार ने पड़ोसी देशों को कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की है

भारत ने मंगलवार को घोषणा की कि वह सहायता अनुदान के तहत बुधवार से भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमा और सेशेल्स को कोविड-19 के टीके की आपूर्ति करेगा .

pm का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि भारत वैश्विक समुदाय की स्वास्थ्य सेवा जरूरतों को पूरा करने के लिये ‘भरोसेमंद’ सहयोगी बनकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा है और बुधवार से टीकों की आपूर्ति शुरू होगी तथा आने वाले दिनों और काफी कुछ होगा .गौरतलब है कि भारत दुनिया के सबसे बड़े दवा उत्पादक देशों में से एक है और कोरोना वायरस का टीका खरीदने के लिये काफी देशों ने सम्पर्क किया है.

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।