मुख्य कार्यपालन अधिकारी से परेशान सरपंच सचिव और रोजगार सहायक हुए लामबंद/अधिकारी को हटाए जाने की मांग कर विरोध दर्ज कराया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मुख्य कार्यपालन अधिकारी से परेशान सरपंच सचिव और रोजगार सहायक हुए लामबंद/अधिकारी को हटाए जाने की मांग कर विरोध दर्ज कराया

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, करंजिया जनपद पंचायत में पदस्थ मुख्यकार्यपालन अधिकारी को हटाये जाने की माॅग को लेकर सरपंच,सचिव,एवं रोजगार  सहायक हुए लामबंद
 सयुंक्त रूप से कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया द्वारा समीक्षा बैठक शराब पीकर ली जाती है एवं बैठक में अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है जिससे सरपंच,सचिव,एवं रोजगार सहायक मानसिक रूप से प्रताड़ित होते है। योजनाओं से संबंधित जानकारी समय पर नहीं दी जाती जिससे कार्य प्रभावित होता है और सरपंच सचिव रोजगार सहायक प्रताडना का शिकार होते है, मुख्यकार्यपालन अधिकारी की शह पर सी एम हेल्पलाईन में शिकायत करायी जाती है। सी.एम.हेल्पलाईन से शिकायत कटवाने के लिए मुख्यकार्यपालन अधिकारी के द्वारा राशी की माॅग की जाती है जिससे सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक परेशान होते है व शिकायतकर्ताओं के हौसला बुलंद होता है। मनरेगा योजना एक मांग आधारित योजना है,परन्तु योजना को दबाव आधारित योजना बनाकर काम कराया जा रहा है,जिससे सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक को परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है,वेतन कटौती,सेवा समाप्ति एवं निलंबन की कार्यवाही किया जा रहा है। उन्होने उक्त मामले की 3 दिवस में निराकरण करने की माॅग किया है,समस्या का निदान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।