डिंडोरी-:आई विटनेस न्यूज 24,आज दिनांक 06-01-2021 को नगर परिषद डिंडोरी के प्रांगण में पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत इंदौर से माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से नगर के स्ट्रीट वेंडरों द्वारा देखा तथा सुना गया कार्यक्रम में नगर परिषद डिंडोरी
के अध्यक्ष माननीय पंकज सिंह तेकाम उपाध्यक्ष महेश पाराशर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक द्वारा नगर के स्ट्रीट वेंडरों को लाभान्वित कर प्रमाण पत्र वितरित किया गया जिसमें मुख्य रूप से ललित दिनेश शंकर सीमा छाया को विभिन्न बैंकों द्वारा इनकी गतिविधियां बढ़ाने के लिए ₹10000 रूपये का लाभ दिया गया
अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा डिजिटल अभियान का शुभारंभ कर विस्तृत जानकारी हितग्राहियो को दी गई माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा समस्त हितग्राहियो को अपने राशि ₹10000 रूपये का सही रूप से अपने धंधा मे लगाकर आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लिया गया उक्त अवसर पर पार्षद मोहन पाराशर पुरुषोत्तम विश्वकर्मा शिवानी शर्मा वेद सिंह राजपूत दिनेश गुप्ता शिवेंद्र तिवारी आदि समस्त नगर के गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे