ट्राइबल स्कूलों का एज्युकेशन स्कूलों में विलय से आदिवासी
क्षेत्र के विद्यालयों में चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे
इसी मुद्दे पर ट्राइबल वेलफ़ेयर टीचर्स एसोसिएशन ने राज्य सभा संसद सम्पतिया उइके से की मुलाकात
डिंडोरी-:आई विटनेस न्यूज 24, कल राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके जी को TWTA का वार्षिक कैलेंडर भेंट कर ट्रायबल विद्यालयों के एजूकेशन के विद्यालयों में विलय पर विस्तृत चर्चा की गई। एसोसिएशन ने कहा कि यदि ट्राइबल विभाग की शालाओं को एजुकेशन विभाग को सौंप दी जाएंगी तो इससे ट्राइबल विभाग की शालाओं में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राएं आदिवासी क्षेत्र के विद्यालयों में चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे । केंद्र सरकार से ट्राइबल विद्यालयों को मिलने वाली ग्रांट भी बंद हो जाएगी । ट्राइबल के जो विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच जाते थे वे अब ब्लॉक और जिला स्तर से आगे नहीं बढ़ पाएंगे। जे ई ई और नीट जैसी कठिन परीक्षाओं की कोचिंग से वंचित हो सकते हैं। ट्राईबल क्षेत्र के विद्यालयों में शासन से मिल रही विशेष सुविधाएं जैसे प्रयोगशाला सामग्री, फर्नीचर खेल सामग्री आदि से ट्राइबल क्षेत्र के विद्यार्थी वंचित हो जाएंगे । आदिम जाति संस्कृति संरक्षण का कार्य विभाग द्वारा विद्यालयों के माध्यम से ही चलाए जाते हैं यह सब रुक जाएगा। साथ ही ट्राइबल विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारियों के हित भी प्रभावित होंगे जिसमें पदोन्नति के अवसर कम हो जाएंगे और वरिष्ठता सूची में समान नियुक्ति दिनांक होने पर शिक्षा विभाग के शिक्षक कर्मचारियों के नीचे उनके नाम आएंगे। ट्राइबल के शिक्षक कर्मचारियों को मिलने वाला अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश, अनुसूचित क्षेत्र भत्ता बंद हो जाएगा । गृह भाड़ा भत्ता की दर में भी अंतर आएगा जबकि कर्मचारी शिक्षक ट्राइबल क्षेत्र में ही कार्य करेंगे । ट्राइबल विभाग के कई स्कूल स्थानांतरण के कारण खाली भी हो जाएंगे । चर्चा के बाद मंत्री महोदया ने तत्काल सीएम हाउस, ट्रायबल मिनिस्टर श्रीमती मीना सिंह और प्रमुख सचिव श्रीमती पल्लवी जैन को फोन लगाकर आपत्ति दर्ज कराई। और 7 तारीख को माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलने की समय भी तय किया मंत्री महोदया कि ट्राइबल क्षेत्र के स्कूल एवं विद्यार्थियों के कल्याण हेतु सक्रियता को देखते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया । सांसद महोदया ने TWTA की कोरोना काल एवं शिक्षा के क्षेत्र में गतिविधियों की काफी सराहना की। इस अवसर पर ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन एवं राज्य कर्मचारी संघ की बालाघाट टीम भी उपस्थित थी ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डीकेसिंगौर ने कहां की ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन ट्राइबल विभाग के विद्यार्थियों व कर्मचारियों के कल्याण हेतु कृत संकल्पित है अतः ट्राइबल क्षेत्र के सभी सांसद विधायकों से संपर्क कर उन्हें यथा स्थिति से अवगत करवाएगा और ट्राइबल स्कूलों के एजुकेशन स्कूलों में विलय को रोकने हेतु उचित प्रयास करेगा
