डेड बॉडी पहुंची बैंक पैसा लेने, बैंक में मची अफरा-तफरी, क्या है पूरा मामला? - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डेड बॉडी पहुंची बैंक पैसा लेने, बैंक में मची अफरा-तफरी, क्या है पूरा मामला?

बिहार पटना-:आई विटनेस न्यूज24,बिहार की राजधानी पटना के एक गांव में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. जहां मुर्दा यानी मरा हुआ शख्स अपना पैसा लेने के लिए बैंक पहुंच गया. बैंक में उसे देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए. ये बात जानकर आप भी हैरान हो रहे होंगे, मगर उस बैंक में ऐसा ही हुआ. ये अजीब मामला पटना सिटी से सटे शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव सिगरियावां का है. जहां केनरा बैंक की शाखा है. हुआ यूं कि सिगरियावां गांव के निवासी 55 वर्षीय महेश यादव की मंगलवार की सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई. मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों ने बैंक जाकर उसके खाते के पैसे बैंक स्टाफ से मांगे लेकिन बैंक मैनेजर ने पैसे देने से इनकार कर दिया.

ग्रामीण लाश लेकर बैंक पहुंचे - नाराज होकर ग्रामीण महेश यादव की लाश लेकर बैंक जा पहुंचे और लाश को बैंक के अंदर ले जाकर रख दिया. ये मंजर देखकर बैंक के कर्मचारी भी हैरान परेशान थे. लगभग तीन घंटे तक महेश की लाश बैंक में पड़ी रही. लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे.

बैंक मैनेजर ने अपनी जेब से दिया पैसा

बैंक मैनेजर ने अपनी जेब से दस हजार रुपये देकर मामले को शांत कराया.

पैसे मिलने के बाद हुआ अंतिम संस्कार

पैसे मिल जाने पर ग्रामीण मृतक महेश यादव की लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले गए. दरअसल, महेश की शादी नहीं हुई थी और उसका आगे पीछे भी कोई नहीं था. उसके बैंक खाते में एक लाख अठारह हजार रुपये थे. लेकिन बैंक खाते में उसका कोई नॉमिनी नहीं था. यहां तक कि उसकी KYC भी जमा नहीं हुई थी. इस कारण बैंक ने उसका पैसा देने से इनकार कर दिया था.



Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।