बीजापुर c.g-:आई विटनेस न्यूज24,
छत्तीसगढ़ में सरकार किसी पार्टी की हो लेकिन सभी सरकारों का मकसद यह रहता है कि जो ग्रामीण नक्सली बन जाते हैं वह नक्सली विचारधारा को छोड़कर देश की मुख्यधारा में शामिल हो जाएं और अपने जीवन स्तर में सुधार करें लेकिन कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं जिससे सरकार के इस प्रयास में गतिरोध आ जाता है
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ में खुद को कमजोर पड़ता देख नक्सली वहां से भाग गए, लेकिन बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री और हथियार बरामद किए गए हैं.
नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री पुलिस ने बरामद की है. बताया जा रहा है कि नक्सली वहां पर अस्थाई कैंप बनाकर रह रहे थे. सर्चिंग के दौरान पुलिस जवानों से उनका सामना हो गया.
नक्सलियों के हथियार रोजमर्रा इस्तेमाल के समान मिले
बीजापुर पुलिस के मुताबिक घटनास्थल से 1 बंदूक, तीर धनुष के साथ बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई. ज़िला बल, कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों का नक्सलियों से आमना-सामना हुआ था. जवानों द्वारा इलाके की सर्चिंग जारी है. बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरमागोंडा के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई. बता दें कि गंगालुर थाना क्षेत्र में ही सुरक्षा बल का एक नया कैंप बनाया जा रहा है, जिसका विरोध स्थानीय लोग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि नक्सली इस इलाके में नया कैंप बनाए जाने से भयभीत हैं. पुलिस का आरोप है कि भयभीत नक्सली ग्रामीणों को डरा धमका के प्रदर्शन करा रहे हैं.
नक्सलियों की सर्चिंग जारी
बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि सुरक्षा बल के जवानों का सामना आज नक्सलियों से हो गया था. जवानों को देखते ही नक्सलियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवानों की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई. जवनों को भारी पड़ता देख नक्सली वहां से फरार हो गए, लेकिन अपने साथ रखे सामग्री वो नहीं ले जा सके. पुलिस ने नक्सलियों के दैनिक उपयोग की सामग्री और हथियार बरामद किए हैं. इलाके में सर्चिंग अब भी जारी है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि नक्सलियों से किसी भी स्तर में सरकार बातचीत करने के लिए तैयार है, सरकार ने तो पहल कर दी है अब नक्सलियों की तरफ से पहल का इंतजार है।
