दिल्ली-:आई विटनेस न्यूज24,सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर करीब 5 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी. बैठक में राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने की मांग उठी. अंत में राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी जो ज़िम्मेदारी देगी, उसे वह निभाने के लिए तैयार
कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारियां संभालने के लिए राज़ी हो गए हैं. शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की नए अध्यक्ष पद को लेकर बैठक हुई थी. इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद थे.
सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर करीब 5 घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में मौजूद सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी. बैठक में राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने की मांग उठी. अंत में राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी जो ज़िम्मेदारी देगी, उसे वह निभाने के लिए तैयार हैं.
