MPPSC अभ्यर्थियों की मांग, एमपीपीएससी के लिए एक जनवरी 2020 से हो आयु की गणना - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

MPPSC अभ्यर्थियों की मांग, एमपीपीएससी के लिए एक जनवरी 2020 से हो आयु की गणना

भोपाल -:आई विटनेस न्यूज 24, MPPSC मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने साल 2020 की परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए इच्‍छुक अभ्‍यर्थी 11 जनवरी से आवेदन कर सकेंगे, जो 10 फरवरी तक होंगे। आयोग ने 11 अप्रैल को परीक्षा कराने की तारीख घोषित की है। इस बार दो माह की देरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। दरअसल, हर साल अब तक परीक्षा ले ली जाती है, पर अभी जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उसमें आयु की गणना एक जनवरी 2021 के आधार पर की जा रही है। इससे प्रदेश के करीब 10 हजार अभ्यर्थियों के प्रभावित होने की आशंका है। इन अभ्यर्थियों की मांग है कि आयु की गणना 1 जनवरी 2020 के आधार पर की जाए। अगर एक जनवरी 2021 के आधार की गई तो कई अभ्यर्थी ओवरएज हो जाएंगे। अभ्यर्थियों ने कहा कि वैसे भी आयोग अपने कैलेंडर से नहीं चल रहा है, बल्कि एक साल देरी से चल रहा है। अभी नोटिफिकेशन में आयु की गणना 1 जनवरी 2021 रखी गई है, जबकि परीक्षा 2020 की है। आयु की गणना का मामला कोई नया नहीं है, बल्कि इसी तरह पिछली भर्ती में भी एक साल की छूट दी गई थी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।