बस्तर छत्तीसगढ़ – सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों पर चला दी गोली, एक की मौत, दो घायल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बस्तर छत्तीसगढ़ – सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों पर चला दी गोली, एक की मौत, दो घायल

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, छत्तीसगढ़ में एक सीआरपीएफ जवान ने अपने साथियों पर ही गोलियां बरसा दीं जिसके चलते एक जवान की मौत हो गई. इस घटना में हमला करने वाले जवान समेत दो लोग घायल हैं. घटना शुक्रवार (29 जनवरी,2021) की है जहां छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पैरामिलिट्री फोर्स के कैंप में एक सीआरपीएफ जवान ने साथी जवान पर फायरिंग शुरू कर दी.

घटना का विवरण

बताया जा रहा है कि हमला करने वाले सीआरपीएफ जवान समेत दो जवान घायल हुए हैं. हमला करने वाले जवान ने फायरिंग के बाद खुद को भी गोली मार ली. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि जिस जवान ने फायरिंग की वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था. वह आईसोलेशन वार्ड में भर्ती था जहां उसने अचानक से अपने साथी की राइफल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. मामले की जांच की जा रही है.

हाल ही में हुई एक और घटना

हाल ही में बिहार के मुंगेर में भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आई थी. यहां छुट्टी ना मिलने से परेशान होम गार्ड ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी.जवान के परिजनों ने  अधिकारि‍यों से जवान की तबीयत ख़राब होने के कारण कुछ दिन की छुट्टी देने की बात कही थी. जब उसकी छुट्टी मंजूर नहीं की गई तो वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा. उसने थाना परिसर के कोने में बने शौचालय के पास से अपने सर्विस राइफल से बिना किसी कारणवश थाने को टारगेट कर गोली चलाने लगा. गोली चलने के बाद थाने में तैनात जवानों के द्वारा भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अकसर खबरें सुनने को मिलती रहती है की जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी ड्यूटी का बोझ ज्यादा होने से या मानसिक तनाव होने से यह स्थिति उत्पन्न हो सकती है इससे राहत देने के लिए जवानों के मनोरंजन की व्यवस्था कैंपों में होना चाहिए।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।