दिव्यांगजनो की सेवा नारायण सेवामानव सेवा परमो धर्म: को चरितार्थ कर रही सांसद सम्पतिया उईके और विधायक जयसिंहनगर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दिव्यांगजनो की सेवा नारायण सेवामानव सेवा परमो धर्म: को चरितार्थ कर रही सांसद सम्पतिया उईके और विधायक जयसिंहनगर

आई विटनेस न्यूज 24,सामाजिक अधिकारिता शिविर सम्पन्न

शहडोल 22 जनवरी 2021- राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पातिया उईके ने कहा कि मानवसेवा हम सब का परमधर्म व मानव का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि एक सच्चे विचार के साथ हम सभी को अच्छा कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने आने वाली पीढ़ी के लिए मानवता का अनुकरणीय उदाहरण बन सकें। उन्होंने कहा कोई भी दिव्यांगजन अपने को असहाय एवं अकेला महसूस न करें, ऐसे प्रयास हम सभी को करना चाहिए। हम सब तन-मन से उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है ऐसा उन्हें महसूस होना चाहिए। राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उईके ने कहा कि पढ़े लिखे दिव्यांगजन को केन्द्र एवं राज्य शासन की दिव्यांगजनो के लिए चल रही जनहितकारी योजनाओ का लाभ हर दिव्यांग जन को पहुॅचे यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर एमआरसी के माध्यम से उन्हेें सभी सुविधाएं घर पर ही मुहैया कराएं जाएं और समय-समय पर जिला एवं विकाखण्ड स्तर पर दिव्यांगजन हितार्थ शिविर का आयोजन भी किया जाएं। उक्त उद्बोधन राज्यसभा संासद श्रीमती सम्पतिया उईके ने आज जनपद पंचायत कार्यालय सोहागपुर के सभागार में आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में दिया।



कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण तथा कन्या पूजन मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उईके, अति विशिष्ट अतिथि एवं विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका शहडोल श्रीमती उर्मिला कटारे, कलेक्टर शहडोल डाॅ0 सतेन्द्र सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीमती मीरा कोल एवं समाजिक कार्यकर्ता श्री कमल प्रताप सिंह तथा श्री सूर्यकांत मिश्रा द्वारा किया गया।

        कार्यक्रम में प्रतीक स्वरूप मंच पर राज्यसभा सांसद श्रीमती संपातिया उईके एवं विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, अध्यक्ष नगर पालिका श्रमती उर्मिला कटारे तथा कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीपेन्द्र मिश्रा को हियरिंग रिंग, रिंकी लोधी, रामपाल सिंह, प्रियंका चैधरी, राकेश कश्यप को ट्राई सायकिल एवं श्री अवधेश यादव को कृ़ि़त्रम अंग प्रदान किया।
     
           कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अति विशिष्ट अतिथि एवं विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी ने कहा कि दिव्यांग जनो की सेवा नारायण सेवा के समान है और इनकी सेवा करने से नारायण भी प्रशन्न होते है। हम सभी को मिलकर हर स्तर पर इनकी सेवा करना चाहिए जिससे ये अपने को अकेला एवं असहज महसूस ना करंे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सकारात्मक सोच एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की सार्थक पहल के कारण आज हमारा प्रदेश देश में हर क्षेत्र में अग्रणी है। मुख्यमंत्री द्वारा हमारे जिले में इंजीनीयरिंग काॅलेज, मेडिकल काॅलेज एवं यूनिवर्सिटी शुरू कर हमारे जिले के सभी लोगो को शिक्षा एवं स्वास्थ्य की सम्पूर्ण सुविधा जिले में ही उपलब्ध करा दी है।

     कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे ने कहा कि हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि हमे इतनी शक्ति प्रदान करे कि हम कर्तव्य मार्ग पर चलते हुए समाज के दिव्यांग जनो की सेवा कर सके, जिससे वे समाज की मुख्य धारा में जुड़कर स्वाबलंबन की राह में राह आगे बढ़ सके।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता श्री कमल प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा समाज तभी सशक्त होगा, जब हम सभी मिलकर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करे। उन्होंने जिले के सभी विधायको से दिव्यांगजनो के सहायता के लिए बैट्री संचालित ट्राईसायकिल सुविधा प्रदान करने के लिए विधायक निधि से सहायता राशि उपलब्ध कराने हेतु कहा। तत्संबंध में विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी ने आवश्यक सहायता राशि उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया। इसी प्रकार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे एवं पार्षद श्री संतोष लोहानी एवं समाजिक कार्यकर्ता श्री कमल प्रताप सिंह ने भी बैट्री संचालित ट्राईसायकिल के लिए आवश्यक सहायता राशि जुटाने का निर्णय लिया।

          कार्यक्रम मंे उप संचालक सामाजिक न्याय श्री संतोष चैधरी ने जानकारी दी कि एलम्किो संस्थान कानपुर द्वारा जिले के 336 दिव्यांगजनो को चिन्हित कर 703 सहायता कृ़ित्रम उपकरण, ट्राईसाईकिल, हियरिंग रिंग, कृत्रिम अंग, कैलिपर्स, व्हीलचेयर आदि प्रदान किए जा रहे है। आज आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत सोहागपुर मंे 64 दिव्यांग जनो को 78 प्रकार के दिव्यांग सहायता उपकरण प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर पर इसी प्रकार कार्यक्रम का आयोजन कर शेष चिन्हित दिव्यांगजनो को सहायता उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
        
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती ममता मिश्रा, समाजसेवी श्रीमती कल्याणी बाजपेयी सहित दिव्यांग जन एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। मंच संचालन श्री दिलीप अग्रवाल ने किया।







Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।