ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया में सरपंच सचिव एवं उपयंत्री की मिलीभगत से पंचायत का हो रहा है बंटाधार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया में सरपंच सचिव एवं उपयंत्री की मिलीभगत से पंचायत का हो रहा है बंटाधार

सांठ गांठ से भ्रष्टाचार करने का मिला अभय दान
 राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
डिंडौरी-आई विरनेस न्यूज 24,            आदिवासी बहुल जिला डिंडोरी  की जनपद पंचायत डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया इन दिनों भ्रष्टाचारी की नई नई इबारत लिख रहा है ,यहां पर पदस्थ सरपंच सचिव एवं उपयंत्री इन तीनों की सांठगांठ से ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया में मनरेगा योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे ,गली फ्लैग निर्माण कार्य में बोल्डर परिवहन के नाम पर लगभग 14 लाख रुपयों का फर्जीवाड़ा किया गया है ,जबकि गली फ्लैग निर्माण कार्य में काम कर रहे मजदूरों का कहना है ,कि  बोल्डर की   ढुलाई स्वयं मजदूरों के द्वारा तागड़ी टोकनी इत्यादि माध्यमों के द्वारा की गई है ,जबकि सरपंच सचिव एवं उपयंत्री तीनों की सांठगांठ से फर्जी बिल के माध्यम से लगभग 1400000 रुपए की निकासी कर ली गई तथा आपस में बांट लिया गया ग्रामीणों के द्वारा बताया गया ,कि जिला पंचायत डिंडोरी में इसकी लिखित शिकायत की गई थी ,लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है ,जनपद पंचायत डिंडोरी के आला अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं करते हैं ,जिससे सरपंच सचिवों के हौसले बुलंद हैं ,और भ्रष्टाचारी की नई नई इबारत रोज लिखते हैं ,कार्यवाही ना होने से ग्रामीणों का मनोबल टूट गया है ,और जनपद डिंडोरी के आला अधिकारी कुंभकर्ण की नींद से कब जागेंगे यह एक गंभीर समस्या है!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।