शिवराज सरकार ,महत्वपूर्ण कानून बनाने की तैयारी में मसौदा तैयार , 22 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में यह विधेयक पेश किया जा सकता है - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शिवराज सरकार ,महत्वपूर्ण कानून बनाने की तैयारी में मसौदा तैयार , 22 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में यह विधेयक पेश किया जा सकता है

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,अपनी चौथी पारी में सीएम शिवराज प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं । कानून का दुरुपयोग करने वालों के साथ साथ कानून के खिलाफ चल रहे लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश सरकार पत्थरबाजों के खिलाफ नए कानून लाने की तैयारी में है । दरअसल शिवराज सरकार  पत्थरबाजों के खिलाफ कानून की योजना बना रही है । इसके लिए विभाग द्वारा मसौदा तैयार किया जा रहा है । वहीं सूत्रों के मुताबिक कानून में ऐसे प्रावधान किए जाएंगे । जिससे पत्थरबाजों की संपत्ति की नीलामी कर उनके द्वारा क्षति की गई संपत्ति का नुकसान वसूला जा सके । बता दें कि गृह विभाग ने इस कानून का मसौदा तैयार कर निर्णय के लिए भेज दिया है । क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  की अनुमति के बाद इसे कानून बनाने के लिए कैबिनेट में रखा जाएगा । माना जा रहा है कि 22 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र में यह विधेयक पेश किया जा सकता है ।

इससे पहले 8 फरवरी को कमिश्नर - कलेक्टर के साथ हुए बैठक में सीएम शिवराज ने इस मुद्दे पर काफी जोर दिया था इसके साथ ही उन्होंने संकेत देते हुए कहा था कि प्रदेश में पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । इसके अलावा उनके संपत्ति की नीलामी कर दी गई संपत्ति की रकम वसूली जाए । गौरतलब हो कि इससे पहले शिवराज सरकार ने धर्म परिवर्तन कर लगातार हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए धर्म स्वातंत्र्य कानून को मंजूरी दी थी । इसके साथ ही भू माफियाओं के खिलाफ भी लगातार प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है । ऐसी स्थिति में अब पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कानून की तैयारी मध्य प्रदेश सरकार कर रही है । वहीं जल्द ही इस पर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है ।

 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।