डिण्डौरी:आईविटनेस न्यूज़ - 24:, बजाग- अखिल भारतीय युवा काँग्रेस द्वारा किसानों के कानून एवं बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आयोजित संसद घेराव में पुर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम के मार्गदर्शन में युवा काँग्रेस विधानसभा डिण्डौरी के दर्जनों कार्यकर्ता सम्मलित हुए। इस संबंध में दिल्ली से लौटे ब्लॉक काँग्रेस बजाग के अध्यक्ष लोकेश पटेरिया ने बताया कि युवा काँग्रेस विधानसभा डिण्डौरी के अध्यक्ष दीपचंद पूषाम के नेतृत्व में विधानसभा भर से दर्जनों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल होकर गिरफ्तारी भी दी साथ ही युवा काँग्रेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी व्ही श्रीनिवास जी से मिलकर संगठन के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि काफी अर्से के बाद डिण्डौरी विधानसभा में युवा काँग्रेस सक्रिय दिख रही है। विधानसभा के पांचों ब्लॉक में युवा काँग्रेस के ब्लॉकध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष भूरिया जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास जी से चर्चा की गई है जल्द ही नियुक्तियां होंगी और युवा काँग्रेस वैसे ही सड़कों पर दिखाई देगी जैसी जब ओमकार मरकाम जी जिलाध्यक्ष हुआ करते थे तब लोगों की लड़ाई लड़ती थी। संसद घेराव में जिला उपाध्यक्ष उमेश मरावी, जिला महामंत्री कमलेश पाठक, जिला महामंत्री रसूल खान, भुनेश्वर सोनी, सुरेश मरावी, पप्पू पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
