भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई है। शुक्रवार शाम करीब 4.15 बजे चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई है। शुक्रवार शाम करीब 4.15 बजे चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है

आई विटनेस न्यूज 24,बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद अचानक दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब दो महीने पहले ही उन्हें एम्स से डिस्चार्ज भी किया गया था।

सूत्रों के अनुसार भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर को फिलहाल प्राइवेट वार्ड में रखा गया है और एम्स डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया उनके केस को देख रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रज्ञा ठाकुर को शुक्रवार शाम करीब 4.15 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।प्रज्ञा ठाकुर को सांस लेने में तकलीफ के साथ सीने में दर्द की भी शिकायत है। साथ ही उच्च रक्तचाप की भी बात सामने आई है।इससे पहले कोविड-19 के लक्षण सामने आने के बाद प्रज्ञा ठाकुर को 18 दिसंबर को भी एम्स में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार 50 वर्षीय प्रज्ञा ठाकुर के बारे में डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें अस्थमा, हाइपरटेंशन, डायबिटिज सहित कई और समस्याएं भी हैं।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।