डिण्डौरी में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक आयोजित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिण्डौरी में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बैठक आयोजित

डिण्डौरी:आई विटनेस न्यूज 24- डिण्डौरी के मां नर्मदा पुल पार स्थित कोणार्क मैरिज गार्डन में शुक्रवार को राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की जिला इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी के तैल चित्र पर पुष्पहार अर्पण व आरती के साथ किया गया। 
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय साहू तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू सहित प्रदेश , जिला, विकासखंड व ग्राम समितियों के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णलाल हस्तपुरिया ने कहा कि समाज में सभी एकजुट रहकर समाज के लिए मिलजुलकर काम करना चाहिए। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोषी साहू ने कहा कि हमारे साहू समाज में महिलाओं को भी आगे आना चाहिए। समाज के हर कार्यक्रम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की आवश्यकता है। मुझे समाज के द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं उस पर निष्ठापूर्वक कार्य कर समाज को एकजुट करने का प्रयास करूंगी।
संभागीय महामंत्री टेकेश्वर साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को संगठित और एकजुट होकर समाज के लोगों को हर क्षेत्र में मिलजुलकर काम करने की आवश्यकता है। 
जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू ने कहा कि हमारा समाज हर क्षेत्र में आगे है चाहे व्यापारिक हो राजनीतिक हो या शिक्षा के स्तर में हो । हमारे समाज को इसी तरह संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है। मुझे समाज की सेवा करने के लिए जिलाध्यक्ष की जबसे जिम्मेदारी मिली है तब से लेकर आज तक समाज को संगठित करने में लगा हुआ है । जब तक मेरा जीवन रहेगा तब तक समाज की सेवा करता रहूंगा।
प्रदेश महामंत्री संजय साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज को संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है । सभी क्षेत्र में हमारे समाज के लोगों को मिलजुलकर काम करना चाहिए। जिले में गठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को समाज में एकजुटता से मिलकर काम करना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे समाज को संगठित होकर काम करते रहना चाहिए। 
साहू समाज में शिक्षा के क्षेत्र में भी सभी को आगे बढ़कर काम करना चाहिए। समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति को आगे बढ़ाने का प्रयास राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के द्वारा किया जाएगा। हमारी आगामी योजना है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में समाज के बच्चों की पढ़ाई के लिए एक छात्रावास बनाया जाएगा। हमें अपने बेटे और बेटियों को अच्छी उच्च शिक्षा देने की आवश्यकता है जिससे कि हमारे समाज से भी अच्छे प्रशासनिक अधिकारी बनें।
मंच संचालन मेंहदवानी विकासखंड अध्यक्ष धनीराम साहू के द्वारा किया गया।
           इस बैठक में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू, प्रदेश महामंत्री संजय साहू, संभागीय महामंत्री टेकेश्वर साहू, वरिष्ठ समाजसेवी कृष्णलाल हस्तपुरिया, बद्री साहू, कमला प्रसाद साहू,सियाराम साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राज साहू, जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोषी साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश मीडिया प्रभारी भीमशंकर साहू, छात्र प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनीष साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ अभिषेक साहू, रामजी साहू, विकास साहू, पंकज साहू, निर्मल साहू सहित सभी विकासखंडों और गांवों के नवनियुक्त पदाधिकारी व सामाजिक लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।