अमर शहीद राजा शंकर व कुवंर रघुनाथ शाह के नाम पर शापिंग मॉल निर्माण के लिये पार्षद जानकीदिनेश ने कि मांग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अमर शहीद राजा शंकर व कुवंर रघुनाथ शाह के नाम पर शापिंग मॉल निर्माण के लिये पार्षद जानकीदिनेश ने कि मांग

डिण्डौरी:आई विटनेस न्यूज 24- वार्ड क्रं.-8 की पार्षद श्रीमति जानकीदिनेश बर्मन ने वार्ड में प्रस्तावित शापिंग मॉल का नामकरण गौणवाना के अमर शहीद राजा शंकर शाह एवं उनके पुत्र कुवर रघुनाथ शाह के नाम पर करने परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम व मुख्य नगर पलिका अधिकारी नगर परिषद डिण्डौरी को एक प्रस्ताव देकर मांग की । आंगे बताया कि विगत 30 जनवरी 2021 को राष्ट्रपिता माहात्मा गाँधी जी के वलिदान दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम उपरोक्त राजा के नाम प्रस्तावित शापिंग मॉल का नामकरण करने एक ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौपा था , इसी तारतम्य में विगत वर्ष 26 जून 2019- 2 सितम्बर 2019 को भी मुख्यमंत्री म.प्र . शासन मंत्री नगरीय विकास सहित परिषद अध्यक्ष / मुख्य नगरपालिका अधिकारी आदि को प्रस्ताव सौप कर मांग की थी । अमर शहीदों का स्मरण करते हुए पार्षद जानकीदिनेश बर्मन ने कहा की भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अग्रेजों के खिलाफ क्रांति का शंखनाथ करने वाले गौणवाना के अमर शहीद राजा शंकर शाह और उनके पुत्र रघुनाथ शाह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता । क्रांतिकारी गतिविधियों के कारण 52 बी रेजीमेण्ट के लेफ्टिनेंट जनरल क्लार्क द्वारा 14 सितम्बर 1857 को राजा शंकर शाह और कुवर रघुनाथ शाह को गिरफ्तार कर उन्हे जबलपुर रेल्वे स्टेशन के पास अस्थायी जैल बनाकर कैद किया गया था । 17 सितम्बर 1957 को दोनो पिता पुत्र को मौत की सजा सुनाते वक्त उनसे कहा गया कि यदि वे माफी मांग ले तो सजा माफ कर दी जायेगी , परन्तु आजादी के दिवाने पिता पुत्र ने माफी नहीं मांगी 18 सितम्बर 1857 को भारत माता की वीर सपूत राजा शंकर शाह और कुवर रघुनाथ को जबलपुर उच्च न्यालय के पास खुले आसमान के नीचे सरेआम तोप से उड़ा दिया गया ऐसे क्रातिकारी राजा के नाम पर प्रस्तावित शापिंग मॉल का नामकरण करने पार्षद ने अनुरोध किया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।