डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,
नर्मदा जयंती की तैयारी को लेकर नगर पंचायत की मुहिम तेज। नगर पंचायत CMO ने बताया अवनति बाई चौक से नर्मदपुल तक रोड के दोनों और अतिक्रमण अलग कर भक्तो के लिये स्वच्छ और सुगम सुव्यवस्थित व्यवस्था की कार्य योजना पर कार्य किया जाएगा।नर्मदा घटों की साफ सफाई व विद्युत व्यवस्था की कार्य योजना की समीक्षा शुरू।
इसी मुहीम में आज शुक्रवार नर्मदा गंज में पुरानी टाकीज के पास और बस स्टेंड अवंतीबाई चौक से नर्मदा पल तक रोड के दोनों ओर जो सब्जी दुकान, मछली बाजार वाले व अन्य दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगा कर अतिक्रमण किये हुए है उनका अतिक्रमण अलग किया जाएगा। फुटबॉल पर लोगों के चलने के लिए जगह भी नहीं छोड़ी गई है पूरे फुटपाथ पर अतिक्रमण कर आवाजाही में बाधा डाल रहे हैं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
