डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, किंगफिशर की लगभग 90 प्रजातियां हैं। डिंडौरी जिले के बजाग ब्लॉक के बछरगांव में इसी प्रजाती का एक पक्षी मृत मिला। किंगफिशर प्रजाति के सभी पक्षियों के बड़े सिर, लंबे, तेज, नुकीले चोंच, छोटे पैर और ठूंठदार पूंछ हैं। अधिकांश प्रजातियों के पास चमकीले पंख हैं ये एक शिकार पक्षी है जो मछली खाते हैं,ये आम तौर पर एक ऊंचे स्थान से झपट्टा मारकर पकड़ने में माहिर होती है। ये खाली जगहों में घोंसला बनाते हैं, इस प्रजातियों का विलुप्त होने का खतरा बताया जाता है।
बजाग ब्लाक बछरगांव में मृत मिला दुर्लभ प्रजाति का किंगफिशर पक्षी, वन विभाग ने पंचनामा कर गांव में ही दफनाया
डिंडौरी जिले के बजाग ब्लॉक के बछरगांव में दुर्लभ प्रजाति का किंगफिशर पक्षी मृत अवस्था में पाया गया। स्थानीय नागरिक अरुण मरावी के घर के पीछे सोमवार की दोपहर पक्षी का शव पड़ा हुआ मिला। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। पक्षी की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची वन विभाग कर्मी पलक सिंह धुर्वे सहित टीम ने शव का पंचनामा कर गांव में ही दफना दिया। एक्सपर्ट्स के मुताबिक शारीरिक बनावट और रंग से किंगफिशर प्रजाति का पक्षी प्रतीत होता है। डिंडौरी जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। बता दें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक 50 से अधिक कौवों सहित सैकड़ाें मुर्गे-मुर्गियों की मौत हाे चुकी है। साथ ही करीब दर्जनभर कबूतर और एक उल्लू भी मृत अवस्था में पाया गया है।
