ग्राम पंचायत विक्रमपुर में जिम्मेदार नुमाइंदे शासन के नियमों की उड़ा रहे धज्जियां - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत विक्रमपुर में जिम्मेदार नुमाइंदे शासन के नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

मनरेगा योजना में किया जा रहा खुला भ्रष्टाचार
राजेन्द्र ठाकुर की रिपार्ट
डिंडोरी- आई विटनेस न्यूज 24,आदिवासी बाहुल्य जिले में सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक जनपद पंचायत के कारिंदों के साथ साँठगाँठ कर खुला भृस्टाचार  करने पर आमादा है कोविड 19 के मद्देनजर शासन की योजना से प्रवासी मजदूरों को पंचायत अंतर्गत कार्य मिले या न मिले लेकिन तमाम जिम्मेदार कारिंदे अवश्य निर्माण कार्य के नाम पर चाँदी काट रहे है । जिसकी बानगी है जनपद पंचायत डिंडौरी की ग्राम पंचायत विक्रमपुर 
गौरतलब है कि पोषक ग्राम छर्रा टोला में मंदिर के समीप पंचायत के द्वारा नाले में मनरेगा योजना से गली प्लग कार्य कराया गया है जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच सचिव ने उपयंत्री के साथ साँठगाँठ कर कच्चे निर्माण कार्य में रेत,गिट्टी, सीमेंट खरीदी के फर्जी बिल लगाकर 10000 एक लाख से अधिक राशि का आहरण कर लिया गया जबकि निर्माण स्थल में पक्का निर्माण कार्य कराया ही नहीं गया है पूरे मामले में पंचायत के पांचों ने ही सरपंच सचिव एवं सहायक रोजगार सचिव पर जनपद पंचायत के जम्मेदार नुमाइंदों के साथ साँठगाँठ कर ग्राम विकास के लिए आने वाली शासकीय राशि का दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए जाँच की मांग की है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।