राजेन्द्र ठाकुर की रिपोर्ट
डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, आदिवासी बाहुल्य जिले में सरपंच सचिव ठेकेदार एवं जनपद पंचायत के जिम्मेदार कारिंदों से साँठगाँठ कर ग्राम विकास के लिए आने वाली शासकीय राशि का अपने निजी स्वार्थ साधने के खुला भ्रष्टाचार करने पर आमादा है जिसका ताजातरीन मामला है जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हिनोता जहाँ सरपंच पति एवं तथाकथित ठेकेदार तमाम जिम्मेदारों के साथ मिलकर शासकीय राशि को भ्रष्टाचार की बलिबेदी में आहूत करने पर आमादा है सरपंच पति की दबंगई का आलम कुछ यूं है मानो पूरी जनपद पंचायत इन्हीं के इशारों पर चलती हो ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत अंतर्गत जितने भी विकास कार्य कराये जाते है उनमें ठेकेदारी प्रथा हावी है ग्रामीणों की माने तो कुछ माह पूर्व झीनी टोला में लगभग 10 लाख रुपए की लागत से तथाकथित ठेकेदार सुरेश सैयाम के द्वारा पुलिया के निर्माण कार्य कराया गया है। जिसमें तमाम नियमों को दरकिनार कर उक्त पुलिया निर्माण में नाले के ही पत्थरों का उपयोग कर पुलिया में ढलाई कर दी गई है जिससे पुलिया निर्माण के बाद से ही उक्त पुलिया के भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं वहीं जनपद पंचायत के कारिन्दों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होना लाजमी है क्योंकि निर्माण कार्य की गुडवत्ता की जिम्मेदारी संबंधित उपयंत्री की होती है बावजूद इसके ठेकेदार ने मनमानी करते हुए उक्त घटिया निर्माण कार्य को आखिरकार किसकी शह पर अंजाम तक पहुँचा दिया
