ग्राम पंचायत सारंगपुर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में खुला भ्रष्टाचार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

ग्राम पंचायत सारंगपुर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में खुला भ्रष्टाचार



जनपद के जिम्मेदार नुमाइंदे कर रहे सरपंच सचिव की निगहबानी

राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, आदिवासी बाहुल्य जिले में पंचायतों में ग्राम विकास के लिए आने वाली शासकीय धन राशि का सरपंच सचिव के साथ साँठगाँठ कर जनपद पंचायत के जिम्मेदार नुमाइंदे खुला दुरूपयोग कर रहे है जिसकी बानगी है जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सारंगपुर पड़रिया जहाँ सरपंच एवं रसूखदार सचिव के आगे शासन के तमाम नियम कायदे बौने साबित हो रहे है जिससे जनपद के कारिन्दों की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहे है यहाँ बता दें कि उक्त ग्राम पंचायत की सरपंच सचिव के द्वारा माध्यमिक शाला में बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया था जो आज भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है लेकिन  पूरी राशि का आहरण कर लिया गया वही वर्ष दिसंबर 2017 में स्वीकृत राजाराम के घर से भगत के घर तक कंक्रीट सड़क का निर्माण कार्य किये बगैर निर्माण कार्य के नाम पर 325750 :00 तीन लाख पच्चीस हजार सात सौ रुपये का भुगतान मजदूरी एवं मटेरियल के नाम पर कर दिया गया जबकि हकीकत इससे कोषों दूर है क्योंकि उक्त स्थल पर सड़क का निर्माण किया ही नहीं गया है पर निर्माण के नाम पर लाखों रुपए की राशि का आहरण कर लिया गया 


ग्रामीणों की माने तो उक्त ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव सहित जनपद पंचायत के जिम्मेदार नुमाइंदे साँठगाँठ कर जमकर भ्रष्टाचार की होली खेल रहे है जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा जिले के आला अधिकारियों से की गई लेकिन नतीजा अब तक सिफर है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसका परिणाम निकट भविष्य में गंभीर रूप ले सकता है बहरहाल पूरे मामले में जिम्मेदार आला अफसरों की कुंभकर्णी नींद कब तक  टूटती है देखना दिलचस्प होगा।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।