सी एम हेल्पलाइन को मजाक बना दिया जनपद के जिम्मेदार नुमाईंदों ने - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सी एम हेल्पलाइन को मजाक बना दिया जनपद के जिम्मेदार नुमाईंदों ने

मामला --- ग्राम पंचायत शाहपुर का


राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,आदिवासी बाहुल्य जिले  में मुख्यमंत्री द्वारा जीरो टारलेंस के मद्देनजर शुरू की गई सी, एम, हेल्पलाइन 181 को जनपद पंचायत डिंडौरी के जिम्मेदार नुमाइंदों ने मजाक बना कर रख दिया है जिसकी बानगी है ग्राम पंचायत शाहपुर जहाँ वर्ष 2015 -- 16 में जल संरक्षण के लिए पंचायत में वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया गया था जिसमें सरपंच पति ने सचिव के साथ साँठगाँठ करते हुए शाला में अध्ययनरत अपनी पुत्री एवं सगे संबंधियों के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान फर्जी तरीके से किया था जिसकी शिकायत राजेश ठाकुर के द्वारा सी, एम, हेल्पलाइन 181 में प्रमाणित दस्तावेजों के आधार पर दर्ज की गई थी जिसमें जनपद के जाँच अधिकारी पी , सी ,ओ, दादूराम कवर ने जाँच में शिकायतकर्ता को बुलाना आवश्यक नहीं समझा और भ्रष्ट सरपंच पति के साथ झूठा प्रतिवेदन यह लिखकर की सरपंच की पुत्री शाला में अध्ययनरत नहीं थी प्रस्तुत कर दिया जबकि हकीकत इस झूठ से कोसों दूर है जब जिम्मेदार जाँच अधिकारी ही निष्पक्षता से जाँच ना कर शिकायतकर्ता को ही झूठा साबित करने पर आमादा हैं तो न्याय की बात करना ही यहाँ बेमानी है

शिकायत क्रमांक 12763760 दिनांक - 03-12-2020

विभाग का नाम पंचायती राज

शिकायत कर्ता का नाम बलराम सिंह ठाकुर

पता ग्राम मुढि़या कला जिला

फोन न. XXXXXXX629, XXXXXXX629

जिला डिण्डोरी

क्षेत्र क्षेत्र/ब्लॉक : डिण्डोरी


शिकायत का प्रारूप सरपंच / सचिव / रोजगार सहायक / अन्य द्वारा योजना का लाभ दिए जाने हेतु अनुचित राशी की मांग किये जाने संबंधी (पंचायती राज)

शिकायत का विवरण शिकायतकर्ता राजेश कुमार ठाकुर जी द्वारा बताया गया की जिला,डिण्डोरी पंचायत,शाहपुर माल तहसील,डिण्डोरी ब्लाक,डिण्डोरी आवेदक का कहना है की सरपंच द्वारा उनकी बेटी के नाम से पञ्च परमेश्वर से सोखते गढ्ढे का निर्माण के लिए आई राशी का आरहान कर लिया गया है जिस दोरान राशी का अरहान किया गया उस दोरान उनकी बेटी विद्यालय मे अध्यन रत थी जिस कारण समस्या हो रही है कृपया समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाये.

निराकरण उक्‍त शिकायत की जॉच श्री डी.आर. कंवर पंचायत समन्‍वय अधिकारी जनपद पंचायत डिण्‍डौरी के द्वारा की गई जॉच के दौरान पाया गया गया कि सरपंच की बेटी ज्‍योति बाई बालिग हो चुकी है एवं विद्यालय में अध्‍ययनरत नही रही है ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामवासियों के कथन अनुसार ज्‍योति बाई द्वारा पंचायत के कार्यो में मजदूरी का कार्य की है जिसमें उसे मजदूरी 18 दिवस की राशि 2700/- रूपये भुगतान किया गया। शेष 3 मिस्‍त्री जिनका बैंक में खाता नही खुला था जिस कारण से मिस्‍त्री की मजदूरी की राशि ज्‍योति बाई के खाता में अंतरण कर नगद भुगतान ज्‍योति बाई के द्वारा किया गया ज्‍योति बाई का कथन संलग्‍न है। उन्‍हे 5400/- रूपये प्रति मिस्‍त्री की दर से 16200/- मजदूरी का भुगतान किया गया है शिकायत पूर्णत: निराधार है शिकायत विलोपित करने का कष्‍ट करे। , मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत डिण्‍डौरी द्वारा अवगत कराया गया है कि उक्‍त शिकायत की जॉच श्री डी.आर. कंवर पंचायत समन्‍वय अधिकारी जनपद पंचायत डिण्‍डौरी के द्वारा की गई जॉच के दौरान पाया गया गया कि सरपंच की बेटी ज्‍योति बाई बालिग हो चुकी है एवं विद्यालय में अध्‍ययनरत नही रही है ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामवासियों के कथन अनुसार ज्‍योति बाई द्वारा पंचायत के कार्यो में मजदूरी का कार्य की है जिसमें उसे मजदूरी 18 दिवस की राशि 2700/- रूपये भुगतान किया गया। शेष 3 मिस्‍त्री जिनका बैंक में खाता नही खुला था जिस कारण से मिस्‍त्री की मजदूरी की राशि ज्‍योति बाई के खाता में अंतरण कर नगद भुगतान ज्‍योति बाई के द्वारा किया गया ज्‍योति बाई का कथन संलग्‍न है। उन्‍हे 5400/- रूपये प्रति मिस्‍त्री की दर से 16200/- मजदूरी का भुगतान किया गया है शिकायत पूर्णत: निराधार है शिकायत विलोपित करने का कष्‍ट करे।

शिकायत की स्थिति शिकायत को बंद कर दिया गया है

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।