6 फरवरी को आएंगे केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते डिंडौरी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

6 फरवरी को आएंगे केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते डिंडौरी

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री भारत सरकार फग्गन सिंह कुलस्ते  06 फरवरी दिन शुक्रवार को प्रातः 9ः30 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर प्रातः 11ः30 बजे डिंडौरी आगमन करेंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री  कुलस्ते सर्किट हाउस डिंडौरी में अल्प विश्राम कर दोपहर 12ः00 बजे ग्राम मूसामुंडी, गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
आप दोपहर 1ः00 बजे से ग्राम मूसामुंडी में तुलसीघाट तक ग्रेवल रोड का भूमिपूजन तथा ग्राम गोरखपुर में जल जीवन मिषन के अंतर्गत नल-जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे।
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सायंकाल 6ः30 बजे मूसामुंडी से डिंडौरी के लिए प्रस्थान करेंगे। आप सायंकाल 7ः00 बजे डिंडौरी आगमन कर जैन समाज द्वारा आयोजित पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि 8ः30 बजे डिंडौरी से मण्डला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।