डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार 29 दिनों बाद बढ़ोतरी की है. 8 दिसंबर, 2020 से लगातार 5 जनवरी, 2021 तक तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है. जिससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिली थी. 20 नवबंर के बाद से 7 दिसंबर तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हु्ई थी, इस दौरान कुल 17 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल का दाम 91.78 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 81.96 रुपये प्रति लीटर है. इंदौर में आज पेट्रोल का दाम 91.85 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 82.05 रुपये प्रति लीटर है. जबलपुर में पेट्रोल का दाम 91.85 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 82.05 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है. ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 91.64 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल का दाम 81.83 रुपये प्रति लीटर है.
