शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्यवाही
राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, जनपद पंचायत डिंडौरी की ग्राम पंचायत शाहपुर में सरपंच सचिव की निरंकुश कार्यप्रणाली "नो दिन चले अढ़ाई कोश" की कहावत को चरितार्थ करती नजर आ रही है, जिसका उदहारण है सूरजपुर का ये मामला सुरजपुरा रैयत में लगभग तीन माह पूर्व कराया गया पक्की नाली का निर्माण जो आज भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है जो अब एक परिवार के अभिशाप बन कर रह गया है। जिसकी शिकायत परिवार के मुखिया तुलसीराम कर्ण पिता नीमचंद कर्ण के द्वारा सी, एम , हेल्पलाइन (181) एवं जनसुनवाई में की गई।तमाम शिकायतों के बावजूद भी सभी जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किये हुए है। गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं।फिर भी ग्रामवासियो की परेशानियो का हल नहीं हो पाता है। आधे-अधूरे निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब साबित हो रहे है।
