डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,मध्य प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव नजर आ रहे हैं । पिछले कुछ दिनों से पड़ रही ठण्ड कुछ राहत मिली है | कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने और हवा का रुख उत्तरी होने से तापमान में गिरावट होने लगी है । हवाओं का रुख बदलने के कारण प्रदेश में फिर से पारा लुढ़केगा । इसकी वजह से ठंड बढ़ सकती है । मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई है | मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को रीवा , सागर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है । साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला शुरू होने के भी आसार हैं । मौसम केंद्र भोपाल के मुताबिक , रीवा , सागर संभाग के जिलों में तथा जबलपुर और उमरिया जिले में वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पढ़ने के आसार हैं । इन जिलों में कही कहीं बिजली भी चमक सकती है | वहीं ग्वालियर एवं चम्बल संभाग के जिलों में कोहरा नजर आ सकता है |
हवा का रुख उत्तरी होने से अब न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है जिसके चलते ठण्ड फिर बढ़ जायेगी | मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्रीसे . दर्ज किया गया । जो सामान्य से दो डिग्रीसे.कम रहा । साथ ही गुरुवार के अधिकतम तापमान ( 31.4 डिग्री सेल्सियस ) के मुकाबले 6.3 डिग्रीसे . कम रहा । भोपाल के अलावा पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई ।
