धार्मिक स्वायत्ता कानून के तहत जिले में पहला मामला दर्ज, आरोपित फरार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

धार्मिक स्वायत्ता कानून के तहत जिले में पहला मामला दर्ज, आरोपित फरार

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, डिंडौरी में लव जिहाद का केस आरोपी परिवार समेत फरार हो गया। कानून बनने के बाद महाकोशल में दर्ज हुआ पहला मामला। जिले से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर निकाह कराने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने छिंदवाड़ा से लड़की को आरोपितों के चंगुल से मुक्त कराने के साथ मप्र सरकार द्वारा बनाए गए नए धार्मिक स्वातंत्रय कानून 2020 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित युवक सहित उसके माता पिता, बुआ और एक चार पहिया चालक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। बताया गया कि छिंदवाड़ा निवासी आरोपित द्वारा लगभग 16 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर चार पहिया वाहन से नागपुर ले जाया गया और वहां जबरन निकाह कराकर उसे छिंदवाड़ा अपने घर ले आया। आरोपित द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है।

आरोपितों की तलाश में पुलिस

कोतवाली प्रभारी सीके सिरामें ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की को आरोपितों के घर से बरामद किया गया। सभी आरोपित फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में पुलिस नाबालिग का निकाह कराने वाले काजी पर भी मामला दर्ज करेगी। बताया गया कि जिला मुख्यालय के एक सेल में आरोपित युवक काम कर रहा था और उसने एक ड्राइवर के साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। डिंडौरी जिले में मप्र शासन द्वारा हाल ही में बनाए गए नए धार्मिक कानून के तहत पहला अपराध दर्ज किया गया है।

इनका कहना है

जिले की एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर नागपुर ले जाकर निकाह कराने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक सहित उसके माता पिता, बुआ और ड्राइवर पर अपहरण कर दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों के खिलाफ मप्र धार्मिक स्वायत्ता कानून 2020 के तहत भी अपराध पंजीबद्ध हुआ है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद निकाह कराने वाले काजी पर भी मामला दर्ज हो सकेगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।