सीएम शिवराज का अधिकारियों को बड़ा निर्देश - लापरवाही बर्दाश्त नहीं , - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सीएम शिवराज का अधिकारियों को बड़ा निर्देश - लापरवाही बर्दाश्त नहीं ,

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, अधिकारियों के कार्यों में धीमी गति को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने नाराजगी जताई है । इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्य की गति तेज करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है । बता दें कि नगरीय प्रशासन  के कार्यों को सीएम डैशबोर्ड  पर लाया जाएगा । बीते दिनों नगरीय प्रशासन की समीक्षा करते हुए सीएम शिवराज  ने अधिकारियों को लताड़ लगाई है । इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लंबित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग  करने की बात कही है । सीएम शिवराज ने लंबित योजनाओं की लिस्ट देखते हुए कहा कि एडवांस टेक्नोलॉजी  के बाद भी कार्य को पूरा करने में इतना समय क्यों लगाया जा रहा है ।
बता दें कि वर्ष 2014 में एक पेयजल योजना की शुरुआत की गई थी , जो अब तक पूरी नहीं हुई । योजना पर बोलते सीएम शिवराज ने कहा कि योजनाओं के टारगेट को नजर में रखते हुए उसे सीएम डैशबोर्ड पर लाया जाएगा । इसके अलावा सीएमओ  इस कार्य की निगरानी करेंगे । वहीं मुख्य सचिव नगरीय प्रशासन के कार्यों के प्रति दिन मॉनिटरिंग करेंगे ।  रोड रेस्टोरेशन , सीवेज और पेयजल के कामों को लेकर भी उन्होंने अधिकारियों को लताड़ लगाई है । सीएम शिवराज निकाह के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा । सीएम शिवराज ने कहा बिना कार्य पूरा हुए अधिकारियों द्वारा बता दिया जाता है कि काम पूरा हो गया है । जिससे लोग बेहद परेशान है । ऐसे कार्यों को लेकर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी योजनाएं समय पर पूरी हो , काम की क्वालिटी अच्छी हो और तहसील के अंदर कार्य को पूरा किया जाए । वहीं सीएम शिवराज ने मंत्री भूपेंद्र सिंह  और सीएस इकबाल सिंह बैंस को कार्यों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं ।



Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।