बटोन्धा सरपंच का शिकायतकर्ता को धमकाने का ऑडियो हुआ वारयल पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिया लिखित शिकायत पत्र - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बटोन्धा सरपंच का शिकायतकर्ता को धमकाने का ऑडियो हुआ वारयल पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिया लिखित शिकायत पत्र

मनोज नंदा की रिपोर्ट
डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बटोन्धा में विभिन्न निर्माण कार्यो को कराये बगैर राशि का आहरण एवं मनरेगा योजना से किये गए गली प्लग कार्य में फर्जी बिल लगाकर मटेरियल के नाम लाखों का भुगतान करने के मामले में संतोष मारवी ग्राम बटोन्धा निवासी के द्वारा पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत जिला कलेक्टर को जनसुनवाई में की गई थी जिससे बौखलाये सरपंच पति ने शिकायतकर्ता को दिनांक 10/01/2021को जब उक्त व्यक्ति को सुबह 8 बजे जब वह संदीप गुप्ता की होटल में नाश्ता कर रहा था उसी समय सरपंच पति सम्मन सिंह सैयाम पहुँचा और पीड़ित से अपशब्दों का उपयोग करते हुए जान से मारने की धमकी के साथ कहने लगा तुमने ग्राम पंचायत की शिकायत क्यों किया है बड़े बड़े नेता कुछ नहीं कर पाये तो तू क्या कर लेगा भाग जा यहाँ से नहीं तो जान से मार दूँगा शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत में किये गए भ्रष्टाचार की शिकायत करने वालों को सम्मान सिंह द्वारा इसी प्रकार डराया धमकाया जाता है तथा झूठे मामलों में फसा दिया जाता है सरपंच पति दबंगई से ग्रामीण भयभीत रहते है जिसकी शिकायत संतोष मारवी के द्वारा पुलिस अधीक्षक से गई थी जिस पर विक्रमपुर चौकी पुलिस के द्वारा अब शिकायत करता को ही अपनी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है इसी से सरपंच पति के रसूख का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।