डिण्डौरी-आईविटनेस न्यूज 24, कृषि विधेयकों को वापस कराने किसान संगठनों के आह्वान पर 6 फरवरी को चक्का जाम कार्यक्रम के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की मांगों को पूरा कराने कृषि विधेयकों को केंद्र सरकार द्वारा वापस लेने की मांग करते हुए, जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र के सामने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र के सामने से रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए काले कानून को वापस लेने के लिए नारेबाजी की गई जय जवान जय किसान,कृषि विधेयक वापस लो, किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, जिंदाबाद, कमलनाथ जी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, के नारों के साथ, ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि हमारे देश का अन्नदाता किसान लगभग 2 माह से भी अधिक समय से केंद्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि विधेयक को निरस्त कराने धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन कर रहा है, केंद्र पर बैठी किसान विरोधी भाजपा सरकार किसानों की मांगों को पूरा न कर तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों को झूठे मामलों में फंसा रही है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है और हमारा अन्नदाता अपने अधिकारों के लिए सड़क पर प्रदर्शन कर रहा है। आज 6 फरवरी को किसान संगठनों के आह्वान पर देशव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम का जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी समर्थन करती है, एवं आपसे मांग करती है कि केंद्र सरकार द्वारा बलपूर्वक पास कराए गए तीनों कृषि विधेयक को निरस्त कराने का कष्ट करें ।प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान आलोक शर्मा उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, बृजेंद्र दीक्षित महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, भीम अवधिया जिला उपाध्यक्ष, अशोक छाबड़ा जिला उपाध्यक्ष, राकेश सिहारे महामंत्री, लोक सिंह पाराशर किसान नेता, सुरेंद्र सरैया प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवा दल, अकील अहमद सिद्दीकी महामंत्री, शिवराज सिंह ठाकुर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा महामंत्री, मुकेश तिवारी जिला संगठन मंत्री, विजय दहिया, पुष्पा महोबिया, धनु लाल वनवासी, मनोज कुमार धुर्वे, रममू प्रसाद राव, सहित कांग्रेस जन एवं किसान नेता उपस्थित थे।
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
