राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन की बैठक गाड़ासरई में सम्पन्न हुई - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन की बैठक गाड़ासरई में सम्पन्न हुई

डिण्डौरी-आई विटनेस न्यूज 24, राष्ट्रीय साहू तेली महा संगठन ब्लाक बजाग की बैठक गाड़ासरई नगर में आयोजित की गई इस बैठक का उद्देश्य 19 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं बजाग ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक व राष्ट्रीय साहू तेली महा संगठन के प्रदेश संरक्षक श्री किशोर समरीते(तेली) जी एवं राष्ट्रीय साहू तेली महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू के द्वारा माँ कर्मा बाई एवं कृष्ण जी के मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलन कर सभी साहू समाज के लोगो की उपस्तिथि में हुई। तत्पश्चात बैठक में जिला अध्यक्ष दुर्गेश साहू ने आगामी कार्यक्रम एवं 19 मार्च को होने वाले विशाल महासम्मेलन के बारे विचार प्रकट किए। इसके बाद राष्ट्रीय साहू तेली महा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि करण साहू जी ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपने विचार रखे उन्होंने बताया कि हमारे संगठन राष्ट्रीय साहू तेली महा संगठन के भोपाल में एक लाख से ज्यादा साहू समाज के लोगो के द्वारा जम्बूरी मैदान में विशाल सभा होनी है इसमें पूरे प्रदेश से साहू समाज के लोग एकत्रित होंगे।इसके पश्चात प्रदेश संरक्षक श्री किशोर समरीते जी के द्वारा समाज के लोगो को एक जुट होना होगा एवम सभी जगह पर हमारे समाज के लोगो को अपनी पहचान बनानी होगी। साहू समाज के लोगो को चाहे शिक्षण संस्थान हो या स्वास्थ्य सेवा सभी जगह अपने जगह बनानी है 
साहू समाज के लोगो को हमेशा ही पीछे रखा गया है पुरे प्रदेश में चाहे कोई भी दल हो हमेशा ही साहू समाज के लोगो को प्रतिनिधित्व नही दिया गया है,अब हम लोगो को एक होना होगा और सभी जगह अपनी जगह बनानी होगी। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष मुरारी साहू ने बजाग ब्लॉक की कार्यकारिणी घोषित की जिसमे श्री द्वारका प्रसाद साहू जी को ब्लॉक कोषाध्यक्ष एवं विनोद साहू को ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं गाड़ासरई नगर का नगर अध्यक्ष श्री पुरन साहू को नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय साहू तेली महा संगठन के प्रदेश संरक्षक श्री किशोर समरीते,प्रदेश अध्यक्ष रविकरण साहू,जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष राज साहू,जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ संतोषी साहू,वरिष्ठ समाज सेवी द्वारका प्रसाद साह, कृष्ण कुमार साहू (मुन्ना), सरजू साहू विजय साहू,ज्ञानेश्वर साहू विजय साहू, चैनू साहू,रमाकांत साहू,सुख चैन साहू, प्रेम चंद्र बुंदेला, वीरेंद्र साहू, जयकुमार साहू, रामजी साहू हरगुन साहू देवानंद साहू,विजय साहू, घनश्याम साहू, बद्री साहू जयकुमार साहू एवं विकास साहू एवं सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।साहू समाज के युवा समाज सेवी विकास साहू ने सभी गणमान्य स्वजातियो बंधुओ का आभार व्यक्त किया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।