डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम को खेत में काम करते समय दाहिने हाथ की अंगुली में लगी गंभीर चोट - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम को खेत में काम करते समय दाहिने हाथ की अंगुली में लगी गंभीर चोट

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,डिंडौरी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम रविवार को खेती का काम करते हुए गम्भीर चोटिल हो गए। उन्हें दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में काफी चोट आई है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की विधायक मरकाम की यह खबर सुनकर प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। विधायक ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'आज अपने खेत पर कार्य करते समय हाथ की अंगुली दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। मां नर्मदा की कृपा से ज्यादा बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। सभी से निवेदन है कि ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। आपका यह सेवक सदैव आपकी सेवा में उपस्थित रहेगा।' 





 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।