प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – किसानों से आंदोलन खत्म करने का आग्रह, बातचीत चलती रहेगी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – किसानों से आंदोलन खत्म करने का आग्रह, बातचीत चलती रहेगी

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पर सदन को संबोधित करते हुए किसानों और कृषि कानून की जरूरत पर अपनी बात रखी.कि अभी तक जिनती भी सरकारें आईं है वह बड़े किसानों को तो लाभ पहुंचाती हैं लेकिन छोटे किसान हमेशा उस लाभ से वंचित रह जाते हैं. प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही किसानों को एक बार फिर से भरोसा दिलाया कि एमएसपी था, है और आगे भी जारी रहेगा.

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी कृषि सुधारों में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था


सदन में अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, जब लाल बहादुर शास्त्री जी कृषि सुधारों की पहल कर रहे थे उस वक्‍त भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. लेकिन वो पीछे नहीं हटे थे. तब लेफ्ट वाले कांग्रेस को अमेरिका का एजेंट बताते थे, आज मुझे ही वो गाली दे रहे हैं.


कुछ समय के बाद सुधार होते ही हैं


कुछ वक्त के बाद सुधार होते ही हैं. पीएम मोदी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि MSP है, था और रहेगा. पीएम मोदी ने सदन को बताया कि इस कानून के जरिए मंडियों को और मजबूत करने का काम किया जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. 80 करोड़ लोगों को सस्ता राशन दिया जाता है, वो भी जारी रहेगा.


किसानों की आय बढ़ाने के उपाय सरकार कर रही है


पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूसरे उपाय पर भी काम कर रही है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर अब देर कर देंगे, तो किसानों को अंधकार की तरफ धकेल देंगे. पीएम मोदी ने कहा कि अब समय आ गया है आंदोलनकारियों को समझाते हुए हमें आगे बढ़ना होगा. पीएम मोदी ने कहा, गालियों को मेरे खाते में जाने दो और जो कुछ भी अच्‍छा होगा वो सब आप ले लेना लेकिन सुधारों को होने दो. पीएम मोदी ने कहा कि बुजुर्ग आंदोलन में बैठे हैं, उन्हें घर जाना चाहिए. आंदोलन खत्म करें और चर्चा आगे चलती रहे. किसानों के साथ लगातार बात की जा रही है।





Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।