10th - 12th बोर्ड परीक्षा की तारीखें बदलीं , नया टाइम टेबल जारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

10th - 12th बोर्ड परीक्षा की तारीखें बदलीं , नया टाइम टेबल जारी

डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है । ये बदलाव आंशिक रूप से किए गए हैं । एमपी बोर्ड ने रिवाइज्ड डेट जारी कर दिया है । अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल की परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई तक होगी । वहीं , हायर सेकेंडरी की परीक्षा एक मई से 21 मई 2021 तक होगी । बोर्ड ने रिवाइज्ड डेट में 10 वीं के मैथ्स और 12 वीं के जीव विज्ञान , भारतीय संगीत और इंफॉरेमिटक प्रैक्टिसेस के पेपर की तारीखों में बदलाव किया है । 10 वीं का मैथ्स अब 15 मई की बजाय 19 मई को होगा । वहीं , 12 वीं का जीव विज्ञान अब 11 मई की जगह 20 मई को होगा ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।