धार्मिक आयोजनों मे पहुॅचे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

धार्मिक आयोजनों मे पहुॅचे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत

राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिण्डौरी -आई विटनेस न्यूज 24,विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा समनापुर मण्डल के अन्तर्गत ग्राम खाम्ही के वरिष्ठ कार्यकर्ता तेजलाल गोप के घर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमे कथावाचक शिवकुमार तिवारी कथा वाचक के द्वारा भागवत कथा को सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सुना। वही ग्राम कनईसांगवा मे चल रहे रामकथा मे कथावाचक साध्वी चंद्रकला देवी के मुखर बिंद से शिव विवाह मे अनेक प्रसंग भक्तगणो को सुनाया जिसमे माता पार्वती भगवान शिव से  विवाह के लिए कठोर तपस्या शुरू कर दी उनकी तपस्या की जिसके बाद भगवान शिव प्रसन्न हुए जब भगवान शिव इस दिव्य रूप मे पहुचे तो पार्वती की मां ने उन्हें तुरंत स्वीकार कर लिया और ब्रम्हा जी की उपस्थिति मे विवाह समारोह शुरू हो गया, माता पार्वती और भोलेनाथ ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और विवाह सम्पन्न हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने धार्मिक आयोजन मे पहुॅचकर सभी कार्यकर्ताओ एवं ग्रामवासियो को बधाई दी कि सामाजिक कार्यो के साथ ही वह धार्मिक आयोजनो मे लगातार बने रहते है हम सभी को धार्मिक आयोजनो का सानिध्य प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम मे जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, कृष्णा परमार, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष समनापुर हेमसिंह राजपूत, ओमकार चंदेल, गामू सिंह परमार, पवन शर्मा, पुनीत जैन, रमेश मार्को, अशोक संत, प्रताप सिंह चंदेल, कंधीसिंह चंदेल, जयसिंह पाराशर, देवसिंह, सहित कार्यकर्तागण एवं ग्रामवासी मोजूद रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।