मध्य प्रदेश के 3 शहरों में फिर लॉकडाउन : भोपाल , इंदौर और जबलपुर शहर हर रविवार पूरी तरह बंद रहेंगे ; डिण्डोरी में लगी 144 धारा तीनों शहरों में स्कूल - कॉलेज 31 मार्च तक नहीं खुलेंगे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्य प्रदेश के 3 शहरों में फिर लॉकडाउन : भोपाल , इंदौर और जबलपुर शहर हर रविवार पूरी तरह बंद रहेंगे ; डिण्डोरी में लगी 144 धारा तीनों शहरों में स्कूल - कॉलेज 31 मार्च तक नहीं खुलेंगे

डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 1140 नए संक्रमित मिलने के बाद सरकार अब सख्ती बरतने जा रही है । राजधानी भोपाल , इंदौर और जबलपुर में अब हर रविवार को टोटल लॉकडाउन करने का फैसला लिया है । तीनों शहरों में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा । वहीं , इन तीनों शहरों में 31 मार्च तक स्कूल - कॉलेज भी बंद रहेंगे ।
वही डिण्डोरी में 144 धारा लागू की गई।
कोरोना के चलते पिछले साल 22 मार्च से लॉकडाउन शुरू हुआ था , उसके ठीक एक साल बाद 21 मार्च को MP में दोबारा लॉकडाउन लगेगा ।सूत्रों के मुताबिक , बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस , डीजीपी विवेक जौहरी , स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ . राजेश राजौरा को बुलाया गया था ।
वहीँ 21 मार्च को होने वाली MPPSC की परीक्षा पर इसका विपरीत असर तो नहीं पड़ेगा । लेकिन अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग डॉ.राजेश राजौरा के आदेश में साफ कहा गया है कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा पर इस लॉक डाउन का कोई असर नहीं पड़ेगा

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।