प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, सुबह-सुबह AIIMS जाकर लगवाया टीका - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, सुबह-सुबह AIIMS जाकर लगवाया टीका

आईविटनेस न्यूज़-24: मार्च से देश में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और 45 वर्ष के डायबिटीज सहित अन्य बीमारी के मरीजों को कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा । इससे पहले सोमवार 1 मार्च 2021 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के AIIMS में वैक्सीन की पहली डोज लगाई । इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने ट्वीट करके दी ।https://twitter.com/narendramodi/status/1366200664402006016?s=19 
भारत में बनी भारत बायोटेक की को - वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने कहा कि आज मैंने डोज लगवाई है । हम आज कोरोना से वैश्विक लड़ाई करते हुए मजबूत स्थिति में खड़े हैं । वहीं उन्होंने देश की जनता से टीकाकरण करवाने की अपील की है और भारत को कोरोना मुक्त बनाने के लिए साथ आने की भी बात कही है । भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में भारत के वैज्ञानिकों ने त्वरित समय में उत्तम कार्य किया है ।
बता दें कि 1 मार्च से वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष की उम्र वाले बीमार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा । बता दे कि देश में कोरोना की गति धीमी पड़ने के बाद एक बार फिर से इसके लहर सामने आई है । देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों की बात करें तो अबतक कुल 1 करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 संक्रमित हो चुके हैं । जिसमें से 1 करोड़ 77 लाख 5 हजार 170 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि 1 लाख 57 हजार 051 लोगों की मौत हो चुकी है । वहीं एक्टिव केस की बात करें तो भारत में 1 लाख 64 हजार 511 एक्टिव केस इलाजरत हैं ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।