सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत चौबीसा का किया निरीक्षण - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत चौबीसा का किया निरीक्षण

ग्राम पंचायत में अपडेट मिला रिकॉर्ड
राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 16 मार्च 2021 जिला पंचायत के मुख्यकार्य पालन अधिकारी श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज जनपद पंचायत मेहदवानी की ग्राम पंचायत  चौबीसा का ओचिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के लेखाधिकारी शरद कुमार मरावी,  जनपद पंचायत मेहदवानी के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री गणेश पांडेय, सहायक यंत्री मितेश सिंगोड़ उपिस्थत रहे। 

श्री विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायत चौबीसा में मनरेगा के सात रजिस्टर, निर्माण कार्य की निसतियॉ, जन्म पंजी, मुत्यु पंजी,14वे एवं15 वित्त में प्राप्त राशि की भी निसतियॉ का अवलोकन किया गया। 
उन्होंने ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत किये जा रहे कार्यो की जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासो को समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
श्री विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायत में आगामी वर्ष के लिये अभी से निर्माण कार्य चयनित कर प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।