राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिण्डोरी-आई विटनेस न्यूज 24,जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
डिण्डौरी 16 मार्च 2021। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के जीआईएस प्लान बनाकर पोर्टल पर अपलोड करायें। जीआईएस प्लाान अपलोड होने की प्रति दिन अद्यतन जानकारी उपलब्धल कराई जायें,ताकि उन ग्राम पंचायतों को जिले के लॉगिन आईडी से सत्यापित किया जा सकें। जिन कार्यो पर शतप्रतिशत व्यय हो चुका है उन कार्यो का तत्काल पूर्णता प्रमाण पत्र जारी कर एमआईएस में दर्ज किया जायें। उक्त। निर्देश जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, डी.एस.बघेल, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, उपयंत्री, ब्लॉक समन्वयक आवास/एसबीएम उपस्थित रहे।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत बजाग एवं मेंहदवानी द्वारा शतप्रतिशत लेबर बजट की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। वही जनपद पंचायत अमरपुर,करंजिया,डिण्डौरी,समनापुर,शहपुरा के लेबर नियोजन लक्ष्य के विरूद्ध कम प्रगति होने पर अप्रसन्ता व्यक्त की और अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप श्रमिक नियोजन करने के निर्देश दिये गये।
उन्होने जनपद पंचायत शहपुरा एवं समनापुर के सहायक यंत्री द्वारा जीआईएस के प्लान नही बनाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की और कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। श्री विश्वकर्मा ने सहायक यंत्री एवं जीआईएस के नोडल अधिकारी श्री पारस जैन को निर्देश दिये कि एक सप्ताह में सभी जनपद पंचायतों की 15-15 ग्राम पंचायतों के जीआईएस प्लान अपलोड नही हुये तो कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्रियों को निर्देश दिये कि वर्ष 2019-20 के पूर्व के कार्यो का निरीक्षण कर समय सीमा में पूर्ण किया जायें। आगामी वित्तीय वर्ष के लिये नयें कार्य चिंहित कर स्वीकृत किये जायें, ताकि जॉबकार्डधारी परिवारों को ग्राम में ही पर्याप्त मात्रा में कार्य उपलब्धि हों सकें।
समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत अमरपुर,बजाग,डिण्डौरी,करंजिया,समनापुर,शहपुरा में जियोटेगिंग लंबित रखने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये सहायक यंत्रियों को तीन दिवस में शतप्रतिशत जियोटेगिंग पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। समय सीमा में जियोटेग नही करने वाले सहायक यंत्रियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये।
श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये गये कि मनरेगा पोर्टल पर प्रदर्शित रिपोर्ट R 6.19 का नियमित रूप से अवलोकन करें, और जिन कार्यो पर शतप्रतिशत व्य्य हो चुका है उन कार्यो का उसी दिवस पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया जायें।
उन्होने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुये जनपद पंचायत अमरपुर, करंजिया, समनापुर में लंबित शौचालय के कार्य अपूर्ण कार्यो पर नाराजगी व्यक्त करते हुये ब्लॉक समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। योजनांतर्गत सभी जनपद पंचायतों को उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र एक सप्ताह में भेजने के निर्देश दिये गये।
श्री विश्वकर्मा ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि बिजली बिल के लंबित भुगतान का तत्काल भुगतान करें और की गई कार्यवाही से अवगत कराने के भी निर्देश दिये।
उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि जिन हितग्राहियों को प्रथम किश्त प्राप्त हो चुकी है उनका तत्काल कार्य प्रारंभ किया जायें। जिन्हे द्वितीय किश्त जारी हो चुकी है उन्हे आगे का कार्य कराने के लिये प्रोत्साहित किया जायें और तृतीय किश्त प्राप्त होने वाले हितग्राहियों के आवास के कार्य समय सीमा में पूर्ण कराने के प्रयास किये जायें। जनपद पंचायत डिण्डौरी,शहपुरा,करंजिया की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त की और ब्लॉक समन्वयक प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण को कारण बताओं सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वर्तमान में आवास के कार्यो की अभी से मॉनीटरिंग की जायें ताकि समय सीमा में कार्य पूर्ण किये जा सकें।
सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में जनसुनवाई एवं कार्यालय में प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय सीमा में प्रतिवेदन प्रेषित किये जायें। जिन कर्मचारियों की विरूद्ध विभागीय जांच की जा रही है वह भी समय सीमा में पूर्ण कराते हुये स्पष्ट। अभिमत के साथ प्रेषित की जायें।
बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त् हो रही शिकायतों का समय सीमा में निराकरण किया जायें। 100 दिवस एवं 300 दिवस से अधिक अवधि की लंबित शिकायतों का परीक्षण कर समस्याओं का निराकरण कर शिकायतकर्ताओं से संतुष्टिपूर्वक बंद कराया जाना सुनिश्चित करें।
